कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिले में गठित जांच दलों द्वारा अवैध धान भंडारण और परिवहन पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सतर्क ऐप में दर्ज शिकायत के आधार पर एसडीएम भानुप्रतापपुर के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग और मंडी बोर्ड की संयुक्त टीम ने संबलपुर निवासी थोक व्यापारी कुशल जैन के गोदाम की जांच की।