मिर्ज़ापुर: जिगना के सरपति गांव में गंगा नदी के किनारे विशाल घड़ियाल निकलने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने लिया कब्जे में
बताते चले कि जिगना थाना क्षेत्र के सरपति गांव में गंगा नदी के किनारे शनिवार की सुबह लगभग 8:30 बजे उसे समय हड़कंप मच गया। जब स्नान करने गए ग्रामीणों ने एक विशालकाय घड़ियाल को नदी से बाहर निकल कर घूमते हुए देखा। जिससे वहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची वन विभाग ने। घड़ियाल को अपने कब्जे में लेकर चले गए। सुरक्षित स्थान पर छोड़ने।