हसायन क्षेत्र के एक गांव की किशोरी लापता हो गई परिजनों के द्वारा उसे काफी तलाश किया गया लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। बाद में परिजनों को मालूम पड़ा कि गांव का ही एक युवक उसको बहला फुसला कर भगा ले गया है। जिसके बाद परिजनों के द्वारा युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस युवक और किशोरी की तलाश में जुट गई है।