चैती दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर आयोजन को भव्य और सफल बनाने के उद्देश्य से लोहरदगा चैती दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शनिवार शाम 5 बजे लोहरदगा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान समिति के सदस्यों ने उन्हें आगामी पूजा समारोह में ससम्मान शामिल होने का निमंत्रण दिया।