मधेपुरा: सुखासन में मीडिया इलेवन ने पब्लिक इलेवन को 3 विकेट से हराया
मधेपुरा सदर प्रखंड के सुखासन खेल मैदान पर बुधवार को मीडिया इलेवन और पब्लिक इलेवन के बीच एक रोमांचक फैंसी क्रिकेट मैच खेला गया। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पब्लिक इलेवन की टीम 13.5 ओवर में 149 रन पर ऑलआउट हो गई। पब्लिक इलेवन की ओर से दीपक ने 22 रन, अंशुमान ने 32 रन और देवेश ने 27 रनों की उपयोगी पारी खेली।