चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में शनिवार को दोपहर में 1:00 के करीब VB G-RAM-G योजना के अंतर्गत पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मियों के लिए जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2026-27 के मुख्य धारा में चयनित योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों तक पहुँचाना था।