मुंगेर: श्रीकृष्णसेतु एप्रोच पथ पर अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत मृत युवक खगड़िया जिला के मथार का निवासी,
Munger, Munger | Feb 5, 2024 वासुदेवपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत श्रीकृष्णसेतु एप्रोच पथ पर सोमवार की शाम करीब 6 बजे चंडीस्थान के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान खगड़िया जिलान्तर्गत मथार निवासी अवध यादव के 22 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है। जो मुंगेर मय तौफिर स्थित अपने बहन के घर से वापस मथार लौट रहा था।