पीपलदा: इटावा कस्बे में पीपल्दा रोड पर पैदल जा रहे शख्स को बाइक ने मारी टक्कर, घायल को MBS अस्पताल में कराया गया भर्ती
Pipalda, Kota | Apr 16, 2025 जिले के इटावा कस्बे में पीपल्दा रोड़ पर पैदल जा रहे एक शख्स को मोटरसाइकिल ने टक्कर मारदी जिससे उसके सिर में गम्भीर चोट लगने से उसे कोटा एमबीएस अस्पताल में रेफर किया गया है। घायल शख्स जगदीश पुत्र मथुरा लाल निवासी खेड़ली बोरदा ने बुधवार सुबह 9 बजे बताया कि वह पैदल पीपल्दा रोड़ पर अन्य लोगो के साथ गांव जा रहा था कि तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी।