टिकारी-मउ मार्ग स्थित चितौखर के पास शनिवार सुबह सड़क दुर्घटना हुई। जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बिजली के खंभे में टक्कर के बाद सड़क किनारे पलट गई। घटना में कोंच प्रखंड के केर निवासी राजू कुमार की मौके पर मौत हो गई। जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायल को टिकारी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।