जांजगीर: तुंहर टोकन ऐप से किसानों को मिली बड़ी राहत, सरकार की किसान हितैषी नीतियों से खेती हो रही सुदृढ़
प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में धान खरीदी का महापर्व इस वर्ष और अधिक सुगमता व पारदर्शिता के साथ आयोजित हो रहा है। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में सरकार की किसान हितैषी नीतियों ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए बेहतर सुविधाएँ सुनिश्चित की गई हैं।