गोला: औंराडीह में कार्तिक पूर्णिमा पर संथाल समाज ने सोहराय पर्व मनाया, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए
Gola, Ramgarh | Nov 5, 2025 गोला प्रखंड के औंराडीह में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को संथाली समाज के द्वारा सोहराय पर्व मनाया गया। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संथाल समाज की महिला एवं पुरुष पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मिलकर मंदार की थाप पर नृत्य किया।