धार: ताईक्वांडो खिलाड़ियों और उनके पालकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर एसपी और कलेक्टर को दिया ज्ञापन
Dhar, Dhar | Oct 23, 2024 धार में ताईक्वांडो खिलाड़ियों और उनके पालकों ने कलेक्टर प्रियंक मिश्रा तथा एसपी मनोज कुमार सिंह को एसपीडीए ग्राउंड धार में ताइक्वांडो खेल में आने वाली समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मांग की गई कि ताईक्वांडो प्रशिक्षण का समय पूर्वानुसार शाम 6 बजे से 8 बजे तक किया जाए तथा बच्चों के लिए सुरक्षित शौचालय का निर्माण करवाया जाए।