धार: ज़िला कलेक्टर के निर्देश पर शासकीय महाविद्यालय व छात्रावास में आयुष विभाग ने स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन
Dhar, Dhar | Oct 22, 2024 धार जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर तथा आयुष अधिकारी डॉ रमेशचन्द्र मुवेल के मार्गदर्शन में शासकीय होम्योपैथिक औषधालय एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर मगजपुरा द्वारा शासकीय महाविद्यालय, अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास धार में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें योग व ध्यान के माध्यम से तनाव को दूर करना एवं दिनचर्या के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।