बुरहानपुर नगर: नेहरू स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव के तहत खो-खो और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
शनिवार दोपहर 2:30 बजे नेहरू स्टेडियम पर सांसद खेल महोत्सव को लेकर खो खो और वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया तो वहीं खो खो प्रतियोगिता में 10 टीमें शामिल हुई। खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया विजेता टीमों को संभाग स्तर के लिए चयनित किया जाएगा। खेल को लेकर खिलाड़ियों में भी उत्साह का माहौल देखने के लिए मिल रहा है।