थाना नरसैना पुलिस ने चेकिंग के दौरान ऊंचागांव नहर पुल से चोरी की बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है। बुधवार को थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम करियारी निवासी डेलेस उर्फ डोली को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। बताया कि उक्त चोर को जेल भेज दिया है।