आरा: बिहिया स्टेशन के पूरब साइड स्थित अप लाइन के समीप ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात 28 वर्षीय युवक की हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Sep 24, 2025 दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर बिहिया स्टेशन के पूरब साइड स्थित अप लाइन के समीप ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अपरा तफरी मची रही। सूचना पाकर आरा रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया।