सिरोंज: कृषि विभाग कार्यालय में किसानों के नीचे बैठने से नाराज़ विधायक पहुंचे कार्यालय,ज़मीन पर बैठकर अधिकारी को लगाई फटकार
Sironj, Vidisha | Jun 28, 2024 सिरोंज विधायक उमाकान्त शर्मा कृषि विभाग के दफ्तर पहुंचे और एसडीओ वीरेंद्र मालवीय के सामने जमीन पर बैठ गए। इसके बाद एसडीओ कुर्सी से खड़े हो गए। विधायक ने कहा कि आपको किसानों के साथ सम्मान से पेश आना चाहिए था। आपको लोक व्यवहार का ज्ञान नहीं है। किसान जमीन पर बैठे रहे और आप कुर्सी पर। विधायक ने कहा कि जो अधिकारी किसानों के साथ बदतमीजी करेगा उसको दंड दिया जाएगा।