अपर कलेक्टर दिलीप कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के नर्मदा सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में उन्होंने अधिकारियों को जिले के सभी ब्लैक स्पॉट और नो-एंट्री प्वाइंट का नियमित निरीक्षण कर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम मौजूद रहे।