शिवहर: शिवहर शहर में खादी भंडार से लेकर सब्जी मंडी तक लगा भीषण जाम, फंसे रहे सैकड़ों वाहन
शिवहर शहर में आज भीषण जाम का नजारा देखने को मिला है. शहर में जाम की समस्या आधा किलोमीटर लगी रही. जाम की समस्या शहर के खादी भंडार से राजस्थान चौक होते हुए सब्जी मंडी तक भीषण जाम का नजारा था जहां सेकड़ो वाहन फंसा हुआ था. एसपी अनंत कुमार राय के निर्देश पर ट्रेफिक पुलिस पहुँचकर काफी मशक्कत के बाद जाम की समस्या को समाप्त कराकर आवागमन बहाल किया गया है।