जबलपुर: गदा यात्रा को लेकर जबलपुर के नॉद्राब्रिज हनुमान मंदिर में हिंदू धर्म सेना ने की सामूहिक हनुमान चालीसा
हिंदू धर्म सेना ने 31 मार्च को निकाले जाने वाली ऐतेहासिक गदा यात्रा को लेकर नॉद्राब्रिज स्तिथ हनुमान मंदिर मे शनिवार सुबह 9 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया।इस दौरान विधि विधान से पूजा अर्चना की गई।वही अतुल जैसवानी ने बताया की 31 मार्च को निकाले जाने वाली गदा यात्रा शांतिपूर्ण और बिना विघ्न के संपन्न होने की मनोकामना लेकर आज हनुमान चालीसा का पाठ किया।