बहरोड़: बहरोड़ थाने में मारपीट का आरोप, विधायक ने एसपी से की शिकायत, पुलिस ने आरोपों को बताया निराधार
बहरोड़ कोतवाली थाने में दो लोगों ने पुलिस पर मारपीट और जबरन समझौता कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक और पुलिस अधीक्षक से मौखिक शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।रविवार को दोपहर एक बजे विधायक के पुत्र मोहित यादव अस्पताल पहुंचे और पीड़ित से मुलाकात की।