बरेली: रामनवमी पर आस्था का सैलाब! श्यामगंज के साई-खाटूश्याम मंदिर में उमड़ी हजारों भक्तों की भीड़, चूल्हे पर बना महाप्रसाद
बरेली श्यामगंज साईं खाटू श्याम मंदिर रामनवमी का पर्व इस बार भक्ति, परंपरा और सेवा के अनोखे संगम के रूप में मनाया गया। श्यामगंज स्थित मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य यजमान मनीष अग्रवाल और अंकुर अग्रवाल द्वारा पंडित सुशील पाठक के सानिध्य में गणेश पूजन, गायत्री पूजन और दत्तात