कौशाम्बी। सराय अकिल थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में पुलिस ने वांछित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 30 जनवरी 2026 को वादी ने थाना सराय अकिल में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सत्यम यादव उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।पुलिस के मुताबिक अभियुक्त की गिरफ्तारी रविवार शाम करीब चार बजे की गई।