फुलवारी: परसा बाजार थानाक्षेत्र के श्री गणेश नगर स्थित मकान में हुई चोरी, 10 हजार नकद के साथ लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हुए
परसा बाजार थाना क्षेत्र के श्री गणेश नगर इलाके में स्थित एक मकान के अंदर घुसकर चोरों ने की चोरी. मकान के मालिक सुनील कुमार ने बताया कि लॉकर में 10000 रूपयेर रखे हुए थे वह गायब है. साथ ही कुछ गहने थे वो भी गायब है. वहीं सूचना पाकर परसा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर अपने आगे की कार्रवाई में जुट चुकी है