कोल: हाथरस एक्सीडेंट में 9 घायल पहुंचे अलीगढ़ जेएन मेडिकल कॉलेज, एक की हुई मौत; CMO ने की पुष्टि
Koil, Aligarh | Jul 11, 2024 अलीगढ़ मंडल के जिला हाथरस सिकंद्राराऊ थाना क्षेत्र के टोली गांव के पास दिल्ली-कानपुर नेशनल हाईवे पर डबल डेकर बस और ट्रक के भयंकर एक्सीडेंट में करीब दर्जन भर से अधिक घायल हो गए व 2 की मौत बताई गई है। जिनमें से अलीगढ़ में नौ लोगों को गंभीर अवस्था में जिला हाथरस के अस्पताल से रैफर किया गया है।मेडिकल कॉलेज पहुंचे 9 घायलों में से एक की मौत हो गई है।