मधेपुरा: जिला स्तरीय युवा उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न, सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत
मधेपुरा में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025 के दूसरे दिन चित्रकला, कहानी लेखन, कविता लेखन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समूह लोकगीत में भवेश एवं साथी प्रथम, कमल किशोर यादव एवं साथी द्वितीय तथा संध्या कुमारी एवं साथी तृतीय रहे।