थाना मानपुर पुलिस ने एक आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप मे तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।बताया जाता है कि महिला बांधवगढ़ स्थित एक निजी फार्महाउस पर मजदूरी करने जाती थी जहां आरोपियो ने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला और महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।मामले मे आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और एक कि तलाश जारी है।