अनूपगढ़ में डाडा पम्मा राम का मेला आयोजित किया जा रहा है और मेले से दिनदहाड़े बाइक चोरी का मामला सामने आया है। बाइक के मालिक सुशील गोदारा ने आज रविवार शाम 4:30 बजे बताया कि वह अपने परिवार के लोगों के साथ मेले में आया था और मेला ग्राउंड के बाहर बाइक खड़ी की थी जिसे कोई अज्ञात चोर चुरा कर फरार हो गया है। उन्होंने इसकी रिपोर्ट अनूपगढ़ पुलिस थाने में दे दी है।