अनूपपुर: हनुमान जयंती पर अनूपपुर में यातायात सख्त, भारी वाहनों का प्रवेश बंद, सुबह 6 बजे से जुलूस तक नो-एंट्री
हनुमान जयंती (02 अप्रैल 2026) पर अनूपपुर में निकलने वाले जुलूस को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष व्यवस्था लागू की है। जुलूस मार्ग पर प्रातः 6 बजे से जुलूस समाप्ति तक भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा तथा सभी परमिट निरस्त रहेंगे,केवल एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड व शासकीय वाहनों को छूट दी जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन कर सहयोग कर