जनपद फतेहपुर के गढ़ी निवासी इरफान अपनी पत्नी सलमा और दो साल की बेटी समायरा के साथ महोबा में अपनी रिश्तेदारी में आया था। परिजन काम में व्यस्त थे जबकि मासूम बालिका पानी भरे टब के पास खेल रही थी। तभी खेलते-खेलते पानी भरे टब में गिर गई। परिजन अचेत अवस्था में उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन नम आंखों के साथ शव को वापस घर ले गए।