मेदिनीनगर शहर के कचहरी रोड पर बुधवार की दोपहर करीब 45 मिनट तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही। जेलहाता से लेकर कचहरी चौक तक सड़क पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मेदिनीनगर सदर एसडीएम की सरकारी गाड़ी भी जाम में फंसी रही।