हुज़ूर: बागसेवनिया पुलिस ने कार चोरी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 4 कार बरामद
Huzur, Bhopal | Aug 12, 2024 भोपाल की बागसेवनिया पुलिस ने दो ऐसे कार चोरों को गिरफ्तार किया है जो शौक पूरा करने और पिकनिक स्पाट को घूमने लग्जरी कारों की चोरी करते थे। वाहन चोरी के लिए आरोपियों ने अनोखा तरीका अपनाया था। मनमर्जी की कार चुराने वह मालिक का पीछा करते थे। मौका मिलते ही कार की चाबी को चोरी करते, फिर कार चोरी कर फरार हो जाते थे।