कानपुर: गोविंद नगर भाजपा विधायक ने राहुल गांधी की होर्डिंग को सनातन का बताया अपमान
गोविंद नगर से भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने शहर में लगी राहुल गांधी और अजय राय की होर्डिंग को सनातन का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार सनातन का अपमान और अल्पसंख्यक भाइयों को भ्रमित कर रही है। बहुसंख्यक की भावनाओं को आहत करना कांग्रेसियों के खून में शामिल हो गया है और कांग्रेस कभी भी सनातन, संस्कृति और धर्म को खत्म नहीं कर सकती।