बिहटा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पुरुषोत्तमपुर पैनाठी गांव में डॉ राम मनोहर लोहिया खेल क्लब भवन का जदयू एमएलसी रविन्द्र कुमार सिंह ने शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश के बच्चों को खेल के माध्यम से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम गुरुवार की दोपहर 1:45 के करीब हुई। मौके पर मुखिया विनय कुमार विभूति, समाजसेवी मोहम्मद नसीमुद्दीन आदि थे।