कोचस: बाइक खड़ा करने को लेकर विवाद में बलथरी गांव में महिला के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
Kochas, Rohtas | Jun 25, 2024 कोचस थाना क्षेत्र के बलथरी गांव में बाइक खड़ा करने को लेकर मारपीट हो गई है। इस मारपीट की घटना में बलथरी गांव के सुरेश राम की पत्नी संजू देवी घायल हो गई हैं। वहीं यह मारपीट का आरोप सुखारी राम, वकील राम एवं अयोध्या राम तीनों पिता मास्टर राम पर लगा है। इस मामले में कोचस थाना में महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराया है। पुलिस कांड दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।