अनूपगढ़ स्थित सब्जी मंडी में रेडीमेड की दुकान से अज्ञार चोर 206500 रूपये के कपड़े चुराकर फरार हो गए। दुकानदार महावीर प्रसाद गोयल बताया कि चोर जीन, शर्ट, लोवर, टी शर्ट सहित करीब 206500 रूपये की कीमत का समान गायब था। चोर दुकान से कैमरा भी उखाड़ कर ले गया है। एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने आज शुक्रवार दोपहर एक बजे बताया कि पुलिस आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।