मरवन: करजा थाना परिसर में किया गया जब्त शराब का विनष्टीकरण
करजा थाना क्षेत्र के विभिन्न मामलों में जब्त लगभग 500 कार्टन विदेशी शराब को कोर्ट के आदेश के बाद करजा थाना परिसर में ही विनष्टीकरण कराया गया। इस दौरान दंडाधिकारी निहारिका, करजा थाना अध्यक्ष राजेश कुमार राकेश व उत्पाद विभाग के अधिकारी मौजूद थे। जिनके देखरेख में लगभग 10000 लीटर विदेशी शराब नष्ट कराया गया।