गोला: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बेलपार पाठक निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हुआ, इलाज के दौरान हुई मौत
Gola, Gorakhpur | Mar 30, 2026 गोरखपुर में गोला थाना क्षेत्र के ग्राम बेलपार पाठक निवासी अनीस गौड़ (पुत्र विपिन) की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों के अनुसार, अनीस 9 मार्च की सुबह करीब साढ़े सात बजे बाइक से घर से गोला की ओर जा रहे थे। उसी समय उनकी बहन भी दूसरी बाइक से आगे-पीछे चल रही थीं।