अजमेर: अजमेर में बदमाशों ने युवक से ₹46 लाख लूट लिए, युवक ने दोस्त के घर के पास कार रोकी, तभी पीछे से आई बोलेरो कैंपर
Ajmer, Ajmer | Jan 5, 2026 अजमेर में बदमाशों ने युवक से 46 लाख रुपए लूट लिए। युवक ने अपने दोस्त के घर के पास कार रोकी, तभी पीछे से एक बोलेरो कैंपर आई। गाड़ी से 3 बदमाश डंडे लेकर उतरे, उनका मुंह ढका हुआ था। बदमाशों ने कार के कांच तोड़ दिए और डिक्की में रखे 46 लाख रुपए लूटकर पुष्कर की तरफ भाग गए।।