मैनपुरी के सर्किट हाउस में पहुंचे कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कई बड़े बयान दिए है। तो वहीं उन्होंने कांग्रेस और अखिलेश यादव पर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि सनातन को हर कोई मानने लगेगा। जब कांग्रेस के लोग मंदिर में पूजा करने जाने लगे थे तो अब अखिलेश भी जाएंगे।