हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव सोखना के पास शराब के नशे धुत रोडवेज बस चालक ने बरेली जा रही रोडवेज बस को रेलवे ट्रैक मे घूंस दिया। रोडवेज बस रेलवे ट्रैक के बराबर में लगी लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। हादसे में रोडवेज बस सवार 2 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। निकल कर जा रहे सासनी कोतवाली प्रभारी घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे।