छौड़ाही: सैदपुर गांव में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, परिजन बाल-बाल बचे
बीती रति लगभग 11:00 बजे में सैदपुर गांव के वार्ड नंबर एक में घर में लगी आग, बाल बाल बचे परिजन। वही घर के परिजन वार्ड नंबर एक निवासी अमीदा खातून ने बताया कि मेरे घर के बगल से ही तार गुजर रहा, जिस कारण से शॉर्ट सर्किट की वजह से घर में आग लग गई।वहीं आग लगने में पांच बकरी, अनाज,कपड़ा, बर्तन एवं अन्य सामग्री को मिलाकर लगभग डेढ़ लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है।