सतना: गौशाला चौक पर बिजली के खंभे में लगी आग, फायर ब्रिगेड की मशीन खराब होने से आग अपने आप बुझी
सतना के गौशाला चौक बिजली खंभे में देर रात अचानक आग लग गई । स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई । फायर ब्रिगेड की आग बुझाने वाली मशीन खराब हो गई, जिससे वह आग नहीं बुझा सकी । नतीजतन मंगलवार की रात 11 बजे बिजली खंभे की आग खुद ब खुद बुझ गई । पूरे घटनाक्रम में सतना फायर ब्रिगेड टीम और व्यवस्था की पोल खुल गई है ।