सागर नगर: बीएमसी वार्ड में मरीजों के परिजनों के बीच मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर 9 में गुरुवार शाम दो मरीजों के परिजनों के बीच विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद मारपीट होने पर अस्पताल सुरक्षा कर्मियों ने बीच-बचाव किया।फरियादी अनिल अहिरवार ने बताया कि उनकी पत्नी पूनम वार्ड में भर्ती हैं। पास के पंलग पर भर्ती मरीज के बेटों अजय और कृष्णा से कुर्सी रखने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों ने उनसे मारपीट की।