तिल्दा: रायखेड़ा में चाकू बाजी की घटना में दो लोग घायल, खरोरा पुलिस ने किया मामला दर्ज
Tilda, Raipur | Jan 25, 2026 तिल्दा ब्लॉक के खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रायखेड़ा में चितावर मंदिर के पास मेला कार्यक्रम आयोजित था जहां रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी था सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल के पास चाकूबाजी की घटना हुई है जिसमें रायखेड़ा के एक पंच सहित एक अन्य युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया खरोरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है