दानापुर रेलवे स्टेशन के पास गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक युवक की तलाशी ली तो उसके पास से बड़ी मात्रा में बीयर बरामद की गई। इस मामले में खगौल पुलिस के द्वारा युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जाता है कि गिरफ्तार युवक राजेश कुमार शराब का डिलीवर करने जा रहा था इसी दौरान उसे गिरफ्तार किया गया है।