नानपारा: रामपुर कॉलेज में अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में वृक्ष गंगा अभियान यात्रा निकाली गई
रामपुर देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कॉलेज में अखिल विश्व गायत्री परिवार तथा वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में वृक्ष गंगा अभियान यात्रा निकालकर क्षेत्रीय लोगों को पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संदेश दिया लोगों को आधिकाधिक संख्या में वृक्षारोपण करने व रोपित वृक्षों को संरक्षित करने का प्रभावी संदेश दिया तथा हरिशंकरी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर वृक्ष वितरित किया।