देहरादून: एस०सी०ई०आर०टी० ननूरखेड़ा, देहरादून के सभागार में ऊर्जा संरक्षण दिवस का आयोजन किया गया
राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर देहरादून में ऊर्जा संरक्षण दिवस का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उरेडा निदेशक रंजना राजगुरू ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होने ऊर्जा संरक्षण से सम्बन्धित कैलेण्डर 2024 का विमोचन किया. इस दौरान उन्होने ऊर्जा संरक्षण पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया.