फिरोज़ाबाद: जसराना थाना क्षेत्र के बाईपास रोड पर तेज रफ्तार में बाइक टैक्टर ट्राली से टकराई, बाइक सवार दंपति घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के बाईपास पर बाइक टैक्टर ट्राली से टकराई है। हादसे में बाइक सवार इजबीर और उसकी पत्नी सुधा घायल हुई है। मोके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया है। बाइक सवार दम्पति नगला विक्रम के निवासी है जो नगला अमर सिंह जा रहे थे।