प्रयागराज में 'स्कूल चलो अभियान' का शुभारंभ, सरकार शिक्षा का पूरा खर्च उठाएगी
Sadar, Allahabad | Apr 1, 2026
प्रयागराज में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बुधवार, 1 अप्रैल से 'स्कूल चलो अभियान' का शुभारंभ किया गया। इस अभियान की शुरुआत पूरे प्रदेश में हुई है। संगम नगरी प्रयागराज में इसका उद्घाटन जिला पंचायत सभागार में मेयर उमेश चंद्र केसरवानी और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर जिले के कई विधायक, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह भी रही।